Search Engine क्या होता है?

Search Engine क्या होता है? : इस नए युग को इंटरनेट या Computer का युग कहा जाता है , आजकल तो हर कोई इंटरनेट और इंटरनेट से जुडी सुविधाओं का उपयोग करता है। हमारे मन में बहुत से सवाल होते हैं जिनके बारे में जानने के लिए हम हमेशा उत्सुक रहते हैं। इन सभी सवालों के जानकारी के लिए हम सभी इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो ऐसे में क्या आपने कभी ये सोचा है की इंटरनेट से कैसे हम सभी इन सवालो के बारे में अच्छे से जानकारी ले पाते है अगर आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएँगे Search Engine क्या होता है? , के बारे में। 

इंटरनेट पर इन सभी सवालों की जानकारी हम Search Engine के माध्यम से खोज कर जानकारी लेते हैं। ऐसे में अब आपके मन में अब एक और सवाल आया होगा की ये Search Engine क्या होता है? , तो अगर आप Search Engine क्या होता है? के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएँगे की ये Search Engine क्या होता है?, यह कितने प्रकार का होता है , कैसे काम करता है और इसका उपयोग। 

Search Engine क्या होता है?
Search Engine क्या होता है?

 

Search Engine क्या होता है?

Search Engine एक प्रकार का Software होता है , जिसे इंटरनेट के माध्यम से चलाया जाता है। Search Engine पर हम किसी भी प्रकार की सुचना और वेबपेज को खोज सकते हैं। Search Engine इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को WWW(World Wide Web) पर किसी भी सुचना को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है। 

Search Engine में किसी भी जानकारी को खोजने के लिए हम जो शब्द टाइप करते हैं उसे Keywords कहा जाता है। इन्ही Keyword की सहायता से हम इंटरनेट पर किसी भी जानकारी को खोज सकते हैं। इंटरनेट पर कोई भी जानकारी Keyframe के समूहों में मौजूद होती है। Search Engine क्या होता है? इसके बारे में जानने के बाद आइये अब जानते है की Search Engine कैसे काम करता है। 

Search Engine कैसे काम करता है?

जब हम इंटरनेट के माध्यम से सर्च इंजन में कोई कीवर्ड सर्च करते हैं तो सर्च इंजन उस कीवर्ड को अपने database में उस कीवर्ड को खोजता है और उस कीवर्ड से रिलेटेड सारी जानकारी को हमारे सामने दिखा देता है जिसमे से हम अपने कीवर्ड से रिलेटेड सारी जानकारी ले सकते हैं। 

हर Search Engine का अपना एक डाटा सेंटर होता है जहाँ पर सभी डाटा और जानकारियों को स्टोर करके रखा जाता है। इंटरनेट पर सारी जानकारियां अलग अलग Website के माध्यम से डाटा सेंटर में सेव की जाती हैं। इन वेबसाइट में तरह तरह की जानकारियां लिख कर लोग उसको इंटरनेट में माध्यम से सभी तक पहुंचाते हैं। जब भी कोई यूजर किसी चीज को सर्च इंजन में सर्च करता है तो वह सर्च इंजन सभी वेबसाइट में उस सुचना को खोजता है और सही जानकारी हमारे सामने प्रदर्शित करता है। यह प्रक्रिया बहुत तेज होती है जिसके कारण हमे जल्द ही सही जानकरी मिल जाती है।

Search Engine तीन चरणों में काम करता है। 

  1. Search Engine Crawling 
  2. Search Engine Indexing 
  3. Search Engine Ranking and Retrieval 

1. Search Engine Crawling

Search Engine Crawling में Search Engine द्वारा किसी वेबसाइट को स्कैन किया जाता है जिससे उस वेबसाइट में मौजूद नया  कंटेंट Search Engine की नजर में आता है इस कार्य को करने के लिए Crawler का सहारा लिया जाता है। Crawler का कार्य किसी वेबसाइट को पूरा स्कैन करके उस वेबसाइट के हर पेज से जानकारी इकट्ठा करना होता है। इस प्रक्रिया को ही Search Engine Crawling कहा जाता है। 

Crawler किसी भी वेबपेज में मौजूद Tital , Link , image और keyword को अच्छे से स्कैन करके यह पता लगाता है की यह वेबपेज किस बारे में है,तथा इसमें क्या जानकारी दी गयी है। Crawler द्वारा स्कैन किये गए वेबपेज में अगर और किसी वेबपेज का लिंक होता है तो वह उस लिंक के माध्यम से उस पेज पर जा कर उस पेज को भी अच्छे से स्कैन करता है। इसी प्रकार Crawler Bot , Search Engine में मौजूद लाखों वेबपेजों को स्कैन करता रहता है। 

2. Search Engine Indexing

जब crawler द्वारा किसी वेबपेज को स्कैन कर लिया जाता है तो उसके बाद Search Engine Indexing की प्रक्रिया शुरू होती है जिसमे Search Engine , Crawler द्वारा जुटाए गए डाटा को अपने server के database में store करता है। Crawler द्वारा पूर्ण किये गए इस प्रक्रिया को ही Search Engine Indexing कहा जाता है। 

Search Engine द्वारा स्टोर किया गया यही डाटा जब हम कुछ सर्च करते हैं तो उससे सम्बंधित जानकारी हमें Search Engine में हमें Search Result के रूप के दिखाई देती हैं। 

3. Search Engine Ranking and Retrieval

इसमें Search Engine हमारे द्वारा सर्च किये गए keyword को प्रोसेस करता है तथा अपने database में मौजूद उस keyword से सम्बंधित ऐसे पेज को हमारे सामने दिखाता है जिसमे हमारे सवाल का सही एवं सटीक जानकारी दिया होता है। 

Search Engine के Search Result में जो वेबपेज हमें सबसे ऊपर दिखाई देता है उसकी Ranking , Search Engine में नंबर 1 पर होती है। इसका मतलब होता है की उस वेबपेज में मौजूद सारी जानकारी सही एवं विस्तार से दिया गया है। Search Engine में किसी भी वेबपेज को Top Ranking में लाने के लिए हमें SEO(Search Engine Optimization) करना पड़ता है। 

Search Engine के उदाहरण

 इंटरनेट पर बहुत से सर्च इंजन मौजूद हैं जिनमे से कुछ सर्च इंजन बहुत प्रचलित और भरोसेमंद हैं। जिनमे से Google , Yahoo और Microsoft Bing सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले Search Engine हैं। इनके अलावा यांडेक्स(Yandex) , DuckDuckGo , AOL.COM और अल्टा विस्टा(AltaVista) भी कुछ सर्च इंजन हैं जिनका उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े – Best 5G Smartphone Under 15000

1. Google Search Engine 

Google Search Engine दुनिया का सबसे लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Search Engine है। गूगल के पास सर्च इंजन मार्केट का लगभग 92% की हिस्सेदारी है इसका मतलब यह है की दुनिया के लगभग 92% लोग Google Search Engine का उपयोग करते हैं। 

गूगल में हर सेकेंड लगभग 63000 Searches किये जाते हैं और हर साल लगभग 2 ट्रिलियन Searches होती हैं। गूगल का डेटाबेस सेन्टर बहुत बड़ा है जिसकी वजह से गूगल के पास हर सवाल  जवाब होता है। Google की स्थापना अमेरिका के Larry Page और Sergey Brin ने 1997 में की थी। 

2. Bing 

Google के बाद Bing दूसरे नंबर का दुनिया का सबसे लोकप्रिय Search Engine है। Bing Search Engine को Microsoft द्वारा बनाया गया है। Bing Search Engine की शुरुआत 2009 में हुई थी। Bing Search Engine को Google के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता है। 

3. Yahoo 

Yahoo भी दुनिया के बड़े Search Engine में जाना जाता है। Yahoo Search Engine पोर्टल होने के साथ साथ ईमेल सुविधा भी मुहैया कराता है। जिसे हम Yahoo Mail के नाम से जाना जाता है। लेकिन Yahoo , Google जितना Fast और सही रिजल्ट नहीं दिखा पाता है। 

4. Yandex

यह Russia का सबसे प्रसिद्ध Search Engine है। Yandex की शुरुआत 1997 में Arkady Valozh और Arkady Borkovsky ने की थी। Yandex Search Engine , Google Search Engine की तरह ही फ़ास्ट एवं सटीक जानकारी प्रदान करता है। 

5. AOL.COM 

AOL.COM एक अमेरिकी Search Engine है इसका भारत में ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है , लेकिन यह Hindi खोजो को भी सही और सटीक दिखाता है। AOL.COM Search Engine में लाखों ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं जो हिंदी में हैं , जिससे आप इसमें हिंदी खोज भी कर सकते हैं। 

6. AltaVista 

एक समय ऐसा था जब AltaVista सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Search Engine हुआ करता था। लेकिन अब इसका इस्तेमाल कम होता है। इसकी खोज 1995 में हुई थी और 2003 में Yahoo Search Engine ने इसपर अपना अधिकार कर लिया। AltaVista फ्री ईमेल सुविधा भी प्रदान करता था जिसे 2002 में बंद कर दिया गया था।

आइये अब Search Engine के प्रकार के बारे में जानते हैं। 

Search Engine के प्रकार 

आजकल Search Engine का इस्तेमाल हर कोई करता है। हमें कुछ भी खोजना होता है या किसी भी विषय में जानकारी लेनी होती है हम तुरंत उसको Search Engine में खोज कर उस विषय के बारे में सटीक और सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Search Engine पर करोड़ो वेबसाइट मौजूद हैं जिनकी वजह से हम किसी भी विषय के बारे में सही जानकारी ले पाते हैं। 

इंटरनेट पर Search Engine को तीन भागों में विभाजित किया गया है। 

  1. Crawler Based Search Engine 
  2. Directories Based Search Engine 
  3. Hybrid Search Engine 

1. Crawler Based Search Engine 

Crawler Based Search Engine अपने Database की नयी सामग्री को Crawl और Index करने के लिए Spiders , Robots , Crawler और Bot Program करता है। Crawler Based Search Engine में किसी भी वेबसाइट को Search Result में दिखाने के लिए उसको चार चरणों से गुजरना पड़ता है – Crawling , Indexing , Calculating Relevancy और Retrieving Result. Crawler Based Search Engine सबसे ज्यादा उपयोग किये जाते हैं। 

Google , Yahoo और Bing , Crawler Based Search Engine के सबसे अच्छे उदाहरण हैं। 

2. Directories Based Search Engine

Directories Based Search Engine एक प्रकार का डिरेक्टरी सिस्टम होता है , इसमें category के आधार पर वेबसाइट की लिस्ट दी गयी होती है। और वह वेबसाइट किस बारे में यह संक्षिप्त में भी बताया गया है। ऐसे Search Engine में वेबसाइट का owner खुद अपने वेबसाइट को सबमिट करता है।

ऐसे Search Engine पूरी तरह मैन्युअल संचालित किये जाते हैं , यानि की इसमें किसी भी प्रकार का Crawler या Bot Program का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। DMOZ , BOTW और Yahoo Directory इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। 

3. Hybrid Search Engine

इस प्रकार के सर्च इंजन Crawler Based Search Engine और Directories Based Search Engine दोनों का मिश्रण होते हैं। इसमें आप Crawler आधारित रिजल्ट और Directory आधारित रिजल्ट एक ही सर्च इंजन में प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आप मानव द्वारा संचालित परिणाम और Crawler द्वारा प्राप्त परिणाम एक साथ देख सकते हैं। लेकिन अब Hybrid Search Engine भी पूरी तरह Crawler पर कार्य करते है और परिणाम प्रदान करते हैं। Yahoo और Google इसके अच्छे उदाहरण हैं। 

Conclusion 

हमने इस लेख में जाना Search Engine क्या होता है? , यह कैसे काम करता है , इसके उदाहरण और यह कितने प्रकार का होता है। ऐसे में अगर आप भी एक ब्लॉगर हो तो Search Engine क्या होता है? इसके बारे में आप को जरूर जानना चाहिए। जिससे आप अपने ब्लॉग को अच्छे से Search Engine में इंडेक्स करा पाए और अपने ब्लॉग या वेबसाइट को इसके अनुकूल बना पाए। 

हमने अपने इस लेख में Search Engine क्या होता है? और उसकी पूरी जानकारी दी है। हमें उम्मीद है की हमारी इस जानकारी Search Engine क्या होता है? से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे जरूर Comment करें और हो सके तो अपने दोस्तों और दूसरों के साथ जरूर Share करें  धन्यवाद। 

Share with Others

2 thoughts on “Search Engine क्या होता है?”

Leave a Comment

0Shares