Site icon Tecno Gyan

UP Board Exam Admit Card 2026 : 10th & 12th Exam Time Table Out, Admit Card Download

UP Board Exam Admit Card

UP Board Exam Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड (UPMSP) परीक्षा 2026, 10वीं और 12वीं के परीक्षा की तिथि और टाइम टेबल को जारी कर दिया है। जो की आने वाले फरवरी और मार्च 2026 के महीने में प्रदेश के हजारों परीक्षा केन्द्रों पर कराई जाएगी, इस साल लगभग 54 लाख विद्यार्थि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को देंगे। ऐसे में अब सभी विद्यार्थी बहुत ही बेसब्री से अपने अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहें हैं। 

यूपी बोर्ड हर साल लाखों स्टूडेंट्स के लिए दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन कराती है जिसका इंतजार हर साल की तरह इस साल भी सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक कर रहे हैं की उनकी परीक्षा कब से शुरू होगी और किस दिन किस तिथि को उनका कौन से विषय की प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा कराई जाएगी। आज हम अपने इस लेख में इसी UP Board Exam Date 2026 और UP Board Exam Admit Card 2026 के बारे में विस्तार से जानेंगे।

UP Board Exam Admit Card 2026 – 10th/12th Board Exam Time Table

कब होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा 

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा बहुत जल्द ही फरवरी से मार्च 2026 तक दसवीं और बारहवीं के वार्षिक बोर्ड परीक्षा को कराया जायेगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने सभी सूचना को अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया है जिसे सभी छात्र परिषद् के वेबसाइट से डाउनलोड करके देख सकते हैं।

बात करें अगर UP Board Exam Date 2026 के आयोजन तिथि की तो बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के हजारों परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले फरवरी और मार्च महीने में कराई जाएगी। यह परीक्षा 18 फरवरी 2026 को शुरू की जाएगी जो की 12 मार्च 2026 तक चलेगी, जिसमे प्रदेश के लगभग 55 लाख छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। 

कब होगी यूपी बोर्ड 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज द्वारा जारी किये गए दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार छात्रों के बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 महीने में सभी विद्यालयों द्वारा जल्द से जल्द सम्पन्न कराया जाएगी ताकि सभी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद बिना किसी परेशानी से अपने बोर्ड लिखित परीक्षा की तैयारी कर पाए। 

UP Board Time Table कब जारी किया जायेगा

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा की समय सारणी (Time Table) को बीते 11 नवम्बर 2025 को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी गयी है जिसे सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते है और अपने विषय के हिसाब से अपनी परीक्षा की तिथि को निर्धारित कर सकते हैं।

कब जारी किया जायेगा UP Board Exam Admit Card

UP Board के Exam Date को जारी कर दिया गया है ऐसे में सभी छात्र बहुत ही बेसब्री से अपने यूपी बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड (UP Board Exam Admit Card 2026) का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गयी है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की बहुत जल्द ही जनवरी महीने के लास्ट में या फिर फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा जो की सभी छात्र अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 10 (हाईस्कूल) परीक्षा पैटर्न 

कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पैटर्न 

UP Board Exam Time Table कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी किये UP Board Time Table को डाउनलोड करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

UP Board Exam Date के जारी होने के बाद सभी छात्रों को अपने टाइम टेबल के हिसाब से अभी से लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, सही रणनीति, नियमित पढाई और खुद के आत्मविश्वास से आप सभी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

डिस्क्लेमर

इस वेबसाइट पर ये सभी लेख केवल सूचना देने के लिए हैं इन सभी योजनाओं और सरकारी नौकरियों में अप्लाई करने से पहले उसके बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर लें। हमारा किसी भी सरकारी संस्था से कोई लेना देना नहीं है और न ही यह कोई सरकारी वेबसाइट है। किसी भी योजना की सटीकता की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उससे सम्बंधित सरकारी विभाग या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल से संपर्क करें धन्यवाद।

Exit mobile version