UP Lekhpal Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानि की UPSSSC ने हाल ही में उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की अधिसूचना को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिसका ऑनलाइन आवेदन बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा जिसे सभी छात्र UPSSSC की वेबसाइट से कर सकते हैं, जिसका आवेदन 29 दिसम्बर 2025 को शुरू किया जायेगा। यह यूपी के सभी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बहुत ही सुनहरा मौका है, इस भर्ती में सभी PET Exam 2025 पास छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में इंटर पास नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है यूपी में सरकारी नौकरी पाने का और अपना सपना पूरा करने का। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस UP Lekhpal Recruitment 2025 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए लेकर आये हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इस भर्ती के लिए अपना डायरेक्ट रेजिस्टेशन कर सकते हैं और यहाँ पर आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट की लिंक भी मिल जाएगी उससे आप इस भर्ती के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UP Lekhpal Recruitment 2025 लेखपाल की नयी भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती के लिए लगभग 7,994 से अधिक पदों पर बम्पर सीधी भर्ती की अधिसुचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिसमे उत्तर प्रदेश के सभी युवा अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसका आवेदन 29 दिसम्बर 2025 से शुरू किया जायेगा, जो की 28 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमे पहले प्रारंभिक परीक्षा कराया जायेगा उसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। यह एक सुनहरा मौका है युवाओं के लिए जिससे वह सरकारी नौकरी पा सकते है। आइये अब इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
UP Lekhpal Recruitment 2025 Overview
| Exam Conducted By | UPSSSC |
| Exam Name | UP Lekhpal Recruitment 2025 |
| Total Vacancy | 7,994 post |
| Official Website | UPSSSC Official Website |
UP Lekhpal Recruitment Important Date
| Application Begin | 29/12/2025 |
| Last Date For Application | 28/01/2026 |
| Last Date For Payment | 28/01/2026 |
| Exam Date | Soon |
| Admit Card Available | Before Exam |
| Result | After Exam |
आवेदन के लिए आयु सीमा और टोटल पोस्ट
UP Lekhpal Recruitment 2025 के इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC ने कुछ आयु सीमा का निर्धारण किया गया है जिसको पूरा करने के बाद ही कोई भी उम्मीदवार इस लेखपाल भर्ती में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए Age Limit की तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। बात करें अगर इस भर्ती में कुल पदों की तो इस भर्ती के लिए UPSSSC अलग अलग कैटेगरी के लिए कुल 7994 पदों पर भर्ती की सूचना को जारी किया है।
UP Lekhpal Recruitment 2025 Eligibility And Apply Fees
बात करें अब अगर इस भर्ती में शामिल होने के लिए Qualification की तो उम्मीदवार भारत के किसी भी बोर्ड द्वारा, किसी भी विद्यालय से 10+2 में पास होना चाहिए, अधिक जानकारी के लिए आप UPSSSC के UP Lekhpal Recruitment 2025 की official notification को पढ़ सकते हैं।
इस भर्ती में आवेदन के लिए बात करें अगर फीस स्ट्रक्चर की तो General/OBC/EWS के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए है और SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए रखी गयी है। जिसे आप ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
UP Lekhpal Bharti 2025 Salary Structure
आप सभी को पता ही होगा की यह यूपी सरकार की एक सरकारी नौकरी है तो इसमें चयनित उम्मीदवारों की सैलरी सरकार द्वारा निर्धारित की गयी वेतन नियमों के अनुसार होगी। इस नौकरी में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500/- से लेकर 35,800/- रुपये मासिक वेतन के रूप में दिया जायेगा साथ ही उनको सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते को भी प्रदान किया जायेगा।
Required Documents for Apply
- 10th+12th मार्कशीट/सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी
- फोटो/हस्ताक्षर
- कम्प्यूटर सर्टिफिकेट
- PET 2025 स्कोर कार्ड
PET Exam 2025 का स्कोर कार्ड होगा मान्य
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का PET Exam 2025 का स्कोर कार्ड जरुरी होगा यानि की जिन छात्रों ने PET Exam 2025 की परीक्षा को दिया है वही इस लेखपाल भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती के प्रारम्भिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास होंगे और उनका PET 2025 स्कोर कार्ड में अच्छा स्कोर होगा वही उम्मीदवार इस लेखपाल भर्ती 2025 के मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
UP Lekhpal Recruitment 2025 Online Apply Process
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किये गए इस भर्ती के 7,994 से अधिक पदों पर आवेदन के लिए निचे दिए गए प्रोसेस की मदद से आप सभी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इससे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करने अपने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट के अनुसार जानकारी भर कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- होम पेज पर अब आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब एक्टिव रिक्रूटमेंट में आपको UP Lekhpal Recruitment 2025 का ऑप्शन दिखाई देगा जहाँ Apply Now पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने इस भर्ती का ऑनलाइन फार्म ओपेन होगा।
- आवेदन फार्म में अब अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे।
- अब अपनी सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करके आवेदन शुल्क को जमा करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फार्म सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म को प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित करके अपने पास रख ले।
डिस्क्लेमर
इस वेबसाइट पर ये सभी लेख केवल सूचना देने के लिए हैं इन सभी योजनाओं और सरकारी नौकरियों में अप्लाई करने से पहले उसके बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर लें। हमारा किसी भी सरकारी संस्था से कोई लेना देना नहीं है और न ही यह कोई सरकारी वेबसाइट है। किसी भी योजना की सटीकता की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उससे सम्बंधित सरकारी विभाग या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल से संपर्क करें धन्यवाद।

