परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानो को प्रति हेक्टेयर मिलेगा 30 हजार, जाने पूरा प्रोसेस PKVY Yojana

PKVY Yojana : भारत सरकार ने भारतीय किसानों को पारम्परिक खेती के बजाय अब जैविक खेती करने के लिए बहुत जोर शोर से बढ़ावा दे रही है जिसके लिए सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना (PKV Yojana) को शुरु किया है साथ ही पूर्वोत्तर के किसानों के लिए मिशन आर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट योजना (MOVCDNER) की शुरुआत किया है। इस योजना के तहत किसानो को आर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और आर्गेनिक खेती के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाता है ताकि वह उत्पादन और विपणन में अग्रणी हो पाए। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

PKVY योजना से किसानो को मिलेगा आर्थिक लाभ 

सरकार द्वारा किसानो के हित में शुरू की गयी यह योजना पुरे देश में लागू की जा चुकी है जिसमे किसानो को हर साल प्रति हेक्टेयर 30 हजार तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है जिससे यह अपने खेती के लिए जैविक खाद और अन्य जरुरी खेती के समान खरीद सकते हैं। 

कौन से किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ

परम्परागत कृषि विकास योजना की शुरुआत देश के लघु और सीमांत किसानों के लिए शुरू किया गया है जिसमे देश के लगभग करोड़ो किसान लाभ पाएंगे जिससे वह अपनी जैविक खेती के रह को आसान बना सकते हैं। इस योजना में किसानो को आर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और आर्गेनिक खेती के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाता है। 

See also  PM Kisan 22th Installment 2026 : इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 22वीं क़िस्त@pmkisan

MOVCDNER योजना के लाभ

पूर्वोत्तर राज्यों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस मिशन आर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट योजना को शुरू किया है जिसमे किसानों को हर साल प्रति हेक्टेयर 30 हजार तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे यह अपने खेती के लिए जैविक खाद और अन्य जरुरी खेती के समान खरीद सकते हैं।

भारत में जैविक खेती का भविष्य

भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी ये दोनों योजनाए किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक योजनाएं हैं इन योजनाओं की मदद से जैविक खेती के लिए सम्पूर्ण मदद सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। आने वाला समय भारत में जैविक और आर्गेनिक खेती का होगा यह कांसेप्ट भारत में अभी नया नया है जिससे इस क्षेत्र में कम लोग है अभी तभी सरकार इस जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। 

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • फ़ोन नंबर 
  • किसान बही खाता 
  • जमीन का कागज 
  • बैंक पासबुक 

PKVY योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

PKVY योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स  को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले PKVY योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने एक फार्म ओपन होगा जिसमे अपनी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे। 
  • अब सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें अब अपने फार्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

Leave a Comment